फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की दुकानों का बढ़ेगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन ने निगम की दुकानों का 12.5 प्रतिशत किराया वृद्धि करने का मन बना लिया है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को किराया बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा आगरा गेट, जिला अस्पताल के सामने, गांधीपार्क, सदर बाजार में चंद्रशेखर आजाद मार्केट, शास्त्री मार्केट सहित एक दर्जन से अधिक मार्केट हैं। इन मार्केट में 700 से अधिक दुकानें बनी हुईं हैं। नगर निगम इन दुकानों से किराया वसूलता है। इन दुकानों का किराया पिछले कई सालों से नहीं बढ़ा है।

शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त कमलेश कुमार ने किराया लिपिक को सभी दुकानों बढ़े किराये का नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन दुकानदारों ने वर्षों से किराया जमा नहीं किया है उनकी सूची तैयार कर नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। नोटिस के बाद भी किराया जमा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी कर दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा है कि जो दुकानदार बकाया किराया जमा नहीं करेंगे उनकी दुकानों का आवंटन निरस्त कर दूसरे दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें