फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत से भड़के शिक्षामित्रों ने लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
जाम लगाए ‌शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। समायोजन रद्द होने से सदमे में आए नौहझील के एक शिक्षामित्र की शनिवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे गुस्साए शिक्षामित्रों ने आगरा-मथुरा रोड जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी के समझाने के बाद शिक्षामित्रों ने करीब 45 मिनट बाद जाम हटाया। उधर, मृतक शिक्षामित्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



नौहझील के गांव शंकरगढ़ी निवासी 38 वर्षीय उदय सिंह पुत्र स्व. सुखराम की शनिवार को तड़के 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में शिक्षामित्र शंकरगढ़ी पहुंच गए। यहां हंगामा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।


पोस्टमार्टम गृह पर भी पुरुष और महिला शिक्षामित्र एकत्रित हो गए। यहां उन्होंने मृतक शिक्षामित्र के परिजनों को पांच एकड़ जमीन का पट्टा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर आगरा-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर हंगामा भी किया। सिटी मजिस्ट्रेट डा. बसंत अग्रवाल और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह और एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला के समझाने के करीब 45 मिनट बाद जाम खोला। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिक्षामित्रों के मांगपत्र को शासन तक पहुंचाने के साथ पारिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि दिलाने के लिए भरोसा दिया।
विज्ञापन



मृतक शिक्षामित्र के हैं तीन छोटे बच्चे
मथुरा। मृतक शिक्षामित्र उदय सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटियां 10 वर्षीय काजल, पांच वर्षीय तान्या और एक तीन वर्षीय पुत्र जितांश है। मृतक की पत्नी नीता रानी का कहना है कि समायोजन रद्द होने के निर्णय से ही वह काफी परेशान थे। जिस दिन से निर्णय हुआ, वे खाना भी नहीं खा रहे थे। शुक्रवार की रात उदय बच्चों के जोर देने पर थोड़ा सा खाना खाकर सोए थे। भोर में अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई।


बीएसए आफिस में तालाबंदी, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
मथुरा। समायोजन रद्द होने के फैसले से नाराज शिक्षामित्रों ने शनिवार को भी बीएसए आफिस में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षामित्रों ने केंद्र सरकार से शिक्षामित्रों के पक्ष में विधेयक लाने की मांग की। साथ ही ऐलान किया कि जब तक सरकार उनका सम्मान वापस नहीं करेगी। यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मृतक शिक्षामित्र उदय सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। धरना देने वालों में खेम सिंह चौधरी, दुष्यंत सारस्वत, गिरधारीलाल शर्मा, राजकुमार चौधरी, विजय पाल, धर्मेंद्र, मुकेश उपाध्याय, तेजवीर सिंह, अनीता शर्मा, मंजू, योगेश शर्मा, महेश, मनोज, रीना, रमाकांत, लोकपाल सिंह, मीना, कृष्णा, नीतू सहित सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।


महानगर में आज निकलेगा पैदल मार्च
मथुरा। शिक्षामित्र संघर्ष समिति रविवार को सुबह दस बजे से महानगर में पैदल मार्च निकालेगी। संयोजक खेम सिंह चौधरी, संयोजक दुष्यंत सारस्वत और संयोजक गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे सभी शिक्षामित्र किसान भवन पर एकत्रित होंगे। यहां से फिर पूरे महानगर में पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें