फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
दयालबाग हंगामा - फोटो : SELF
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

अमापुर स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की देर रात्रि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला ने जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

रजनी पत्नी शीलेंद्र निवासी फिरोजपुर साहनी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन उसे अमापुर चिकित्सालय ले गए। जहां उसे चिकित्सालय में भर्ती कर लिया। प्रसव के दौरान उसने अपने पहले पुत्र को जन्म दिया। पहला बच्चा पुत्र के रूप में पाकर परिवारीजन काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन इसी बीच महिला की हालत बिगडने लगी। परिवारीजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने महिला की हालत खराब देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिवारीजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. रंगजी दुबे ने बताया कि प्रसव तो सुरक्षित हो गया। प्रसव के बाद या तो अंदर रक्त स्राव हो गया या फिर इंपोलिजम की बजह से महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें