फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में रेलवे ट्रैकों के किनारे जलाई जाती है चमड़े की कतरन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में रेलवे ट्रैकों के किनारे चमड़े की कतरन जलाई जा रही है। इसका जहरीला धुआं वातावरण में प्रदूषण में इजाफा कर रहा है। लेकिन रेलवे के सुरक्षा बल इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बारे में कई दफा लोको पायलट भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


कूड़े में आग लगाने के कारण शहर में कई जगह हवा प्रदूषित होती है। रेलवे ट्रैक भी इसके लिए मुफीद जगह बने हुए हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर छह नंबर प्लेटफार्म के आउटर पर अकसर ही शाम को चमड़े की कतरन जलाई जाती है।

इसी तरह मंटोला में काजीपाड़ा के पास, सोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक के पास भी चमड़े की कतरन जलाई जाती हैं। इससे कई दफा तो यात्री ट्रेनों पर भी खतरा मंडराने लगता है। कई दफा लोको पायलट आउटर पर ही ट्रेन खड़ी करके इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देते हैं। इसके बाद भी ये सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इससे एक ओर तो प्रदूषण बढ़ रहा तो दूसरी ओर ट्रेनों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। लोको पायलट हरिओम भारद्वाज का कहना है कि आगरा में रेलवे ट्रैकों के पास कूड़े के ढेर में आग लगाने की घटनाएं अकसर होती हैं। इससे ट्रेनों में भी आग लगने का खतरा पैदा हो जाता है। कई दफा शिकायतें की जा चुकी हैं। इस संबंध में आरपीएफ के कमांडेंट का कहना है कि ऐसे लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें