फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों के साथ लगेंगे बच्चों के भी फोटो

विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के भी फोटो चस्पा करने होंगे। शासन ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक सिर्फ अध्यापकों को ही अपने फोटो और मोबाइल नंबर दीवार पर लगाने थे।
विज्ञापन



प्रदेश में भाजपा सरकार ने गठन के बाद ही आदेश जारी किया था कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपना फोटो मोबाइल नंबर सहित दीवार पर चस्पा करने होंगे। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने अपने फोटो और मोबाइल नंबर चस्पा कर दिए थे।


अब शासन ने नया आदेश जारी किया है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक फोटोग्राफ विद्यालय में लगाना होगा। बीएसए शौकीन सिंह यादव ने बताया कि शासन के निर्देश से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेश का पालन करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें