फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा के केआर नगर में मचा तेंदुए का हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के केआर नगर में गुरुवार की रात करीब आठ बजे तेंदुए का हल्ला मच गया। कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। एक ने तो यहां तक कहा कि तेंदुआ ठीक उसके सामने था। सपा नेता नीता सिंह ने तेंदुए को मोबाइल फोन में कैद करने का दावा किया। हालांकि तस्वीर साफ नहीं है। तेंदुए के हल्ले के चलते आस पास की कालोनियों में भी दहशत फैल गई। लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

केआर नगर में सबसे पहले युवक कुणाल ने शोर मचाया, तेंदुआ... तेंदुआ। यह सुन आस पास के रवि, राजीव पहुंच गए। उन्होंने पूछा क्या हुआ। कुणाल ने बताया, अभी उसके सामने तेंदुआ था। ककरैठा गांव की तरफ से आया था। लोगों ने यकीन इसलिए कर लिया क्योंकि ककरैठा गांव में जंगल है। हालांकि यहां कभी तेंदुआ नहीं देखा गया लेकिन थोड़ी दूर न्यू आगरा के सुभाष नगर में पिछले साल 25 अप्रैल को तेंदुआ आया था। कुणाल के बाद सपा की नेता नीता सिंह ने दावा किया कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। उन्होंने मोबाइल फोन में एक तस्वीर दिखाई। इसमें एक जानवर दूर नजर आ रहा है। वह पीले रंग का है। हालांकि आकृति स्पष्ट नहीं है। इसके बाद कई और लोगों ने कहा कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। किसी ने कहा कि दीवार पर बैठा था, तो कोई बोला, पार्क में था। लोगों का कहना था कि उन्होंने पुलिस से वन विभाग के अधिकारियों का नंबर लेकर फोन मिला, लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किया।
महिलाएं बोलीं, बच्चों को स्कूल कैसे भेजें
केआर नगर, महर्षि पुरम, रोशन विहार और ककरैठा गांव में तेंदुए की दहशत है। अगर वन विभाग के अधिकारी पहुंच जाते तो पग चिन्ह देखकर बता सकते थे कि लोगों को नजर आया जानवर तेंदुआ है या कुछ और। अगर तेंदुआ होता, तो पकड़ना चाहिए था लेकिन अधिकारी क्या कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा। इसके चलते लोग डरे हुए हैं। महिलाओं का कहना था कि वे शुक्रवार को बच्चों को स्कूल कैसे भेजें। यहां पास में ही कई स्कूल हैं। बच्चे पैदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें