फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबी के इशारे पर हुई किन्नर गुरु की हत्या

विज्ञापन
Kinnar in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। 24 दिन पहले किन्नर गुरु राधा रानी पंडित की हत्या में करीबी का हाथ होने के सुराग पुलिस को लगे हैं। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है। जल्द ही पुलिस हत्यारोपियों को बेनकाब का घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के चित्रगुप्त कालोनी निवासी किन्नर गुरु राधारानी पंडित हत्याकांड खुलासे के कोतवाली नगर पुलिस काफी करीब है। पुलिस की चौबीस दिन तक हुई जांच कार्रवाई में किन्नर के करीबी का ही हाथ निकल रहा है। किन्नर गुरु की हत्या सुनियोजित ढंग से की गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस को उनसे आभूषण की बरामदगी भी हुई है। किन्नर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द ही बेनकाब करेगी। पुलिस घटना से जुडे़ कुछ और सबूत और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है। ज्ञात हो कि सात जून को दिनदहाड़े किन्नर गुरु राधारानी पंडित की गला घोंट हत्या कर लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें