फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-टैंकर भिड़े, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बुधवार की देर शाम कासगंज-सिकंद्राराऊ मार्ग पर बांकनेर के निकट रोडवेज बस और दूध के टैंकर में भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बस में सवार आधा दर्जन अन्य यात्री मामूली रुप से चुटैल हो गए।
विज्ञापन



कासगंज डिपो की बस एटा से काली नदी की ओर से शहर में आ रही थी। दूध की टैंकर कानपुर जा रहा था। इसी बीच दोनों आमने सामने से टकरा गए। दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। बस की सवारियां भी चीख पुकार मचाने लगी।

इस दुर्घटना में टैंकर का चालक प्रेम कुमार, क्लीनर बबल निवासी नगला केहर ढोलना, बस का परिचालक रामजीलाल निवासी नगला ढिलाई निधौली एटा एवं बस में सवार यात्री धर्मवीर सिंह निवासी कमसान घायल हो गए। उन्हें भर्ती कराया गया। अन्य बस यात्री भी मामूली चुटैल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें