फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah news: छोटे भाई से हुआ झगड़ा, तो 14 वर्षीय किशोर ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

Sat, 04 Feb 2023 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, एटा

सार

छोटे भाई से झगड़ा होने के बाद किशोार घर से निकल गया, उसके बाद वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव बक्शीपुर में छोटे भाई से झगड़ा होने के बाद 14 वर्षीय बड़े भाई ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पेड़ पर किशोर का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


गांव बक्शीपुर निवासी राकेश कुमार यादव के 14 वर्षीय पुत्र विकेश ने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर खेतों में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। किशोर का किसी बात को लेकर अपने ही छोटे भाई से झगड़ा हो गया था।

किशोर सुबह 7:00 बजे घर से निकला था। इसके बाद परिजनों ने तलाश किया, तो दोपहर करीब 12:00 बजे शव गांव वैश्य खेरिया थाना रिजोर स्थित खेतों में खड़े पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें