फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली शताब्दी सहित 14 ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा मंडल से गुजरने वाली दिल्ली शताब्दी सहित 14 ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी देरी से आईं। इससे यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली शताब्दी 3 घंटे से ज्यादा लेट रही। प्रयागराज लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस पाैने छह घंटे, सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, कर्नाटका एक्सप्रेस ढाई घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस ढाई घंटे, दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन

इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, पंजाब मेल पाैने दो घंटे, उत्कल एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, महाकाैशल एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे, समता सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। रेलवे मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। ट्रेनें लेट न हों इसकी लगातार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें