फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विशालकाय अजगर ने निकल ली मॉनिटर लिजार्ड...फिर जो हुआ देखकर कांप गए लोग, डंडों से कर दिया हमला

Fri, 05 Sep 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी में 14 फीट लंबे अजगर ने गोह (मॉनिटर लिजार्ड) को निगल लिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण जुट गए और अजगर पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
अजगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी में बृहस्पतिवार दोपहर एक 14 फीट लंबा अजगर एक गोह (माॅनिटर लिजार्ड) को निगल गया। यह देख बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और अजगर पर डंडों से हमला कर दिया। इस पर अजगर ने गोह को उगल दिया और जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन


इस घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद विजय ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे नगला बिहारी में अजगर ने गोह को निगल लिया। इस पर लोगों ने अजगर पर डंडों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम नहीं आई। एत्मादपुर रेंजर पुनीता यादव ने बताया कि अजगर मिलने की कोई सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें