कासगंज। जिले में सातवें दिन दो केंद्रों पर आयोजित पॉलिटेक्निक की परीक्षा में पंजीकृत 371 परीक्षार्थियों में से 357 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 14 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बाह्य उड़न दस्ते की टीम ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत 105 परीक्षार्थियों में से 104 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। एक परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आया। दूसरी पाली में पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में से 129 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। एमएमआईटी केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत 90 परीक्षार्थियों में से 84 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में पंजीकृत 46 परीक्षार्थियों में से 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अन्य जनपद के पॉलिटेक्निक से डॉ. प्रशांत सिंह यादव, डॉ. पवन कुमार मोलानी उड़न दस्ते में जिले में पहुुचे। टीम ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के केंद्र अधीक्षक नोडल अधिकारी राजन सिंह, एमएमआईटी केंद्र अधीक्षक कपिल गोस्वामी, सहायक केंद्र अधीक्षक कपिल राव, व्याख्याता यांत्रिक देवकांत गौतम, व्याख्याता इलेक्ट्रॉनिक्स अश्वनी कुमार, आंतरिक उड़न दस्ता टीम के मनोज कुमार वार्ष्णेय, अरविंद कुमार के अलावा दिशा वार्ष्णेय, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे। जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा में नजर बनाए रहे।