फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मुझे बचा लो पति दे रहा तलाक

विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : SELF
विज्ञापन
पटियाली। तहसील में एक विवाहिता ने यूपी 100 पुलिस को फोन करके गुहार लगाई कि साहब मुझे बचा लो मेरा पति मुझे तलाक दे रहा है। वह झांसे में रखकर तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराना चाहता है। इस सूचना पर यूपी 100 पुलिस तत्काल पहुंची। पति पत्नी को थाने ले आई।
विज्ञापन

विवाहित शोहिता निवासी नगला मुंशी ने यह सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि शोहिता की शादी नगला मुंशी के युवक कमलेश पुत्र रक्षपाल से हुई थी। दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था। एक पुत्र भी हुआ। इसके बाद दोनों में अनबन रहने लगी। इसी अनबन के चलते पति कमलेश अपनी पत्नी शोहिता को लेकर तहसील पहुंच गया। शोहिता को इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उसे तलाक के कागज तैयार होने की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर आ गई। यूपी 100 पुलिस पर तैनात दरोगा रामनाथ ने कमलेश को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह तलाक की जिद पर अड़ा रहा। शोहिता तलाक नहीं चाहती थी। यूपी 100 पुलिस ने दोनों को पटियाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पटियाली पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश में जुटी रही। दोनों के परिजनों को बुलाया गया और समझाने बुझाने पर दोनों साथ रहने को राजी हो गए।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें