फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश से यमुना खादर के लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

विज्ञापन
ngt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हाईकोर्ट द्वारा यमुना खादर में बने मकानों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने के निर्णय पर वहां के लोगों ने प्रशंसा की है। कोर्ट के इस फैसले ने जहां उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है वहीं, लोगों ने पूर्व में विकास प्राधिकरण के नोटिस पर तोड़े गए 40 से अधिक मकानों को पुन: बनवाने की अनुमति की मांग की है। एनजीटी ने यमुना किनारे खादर भूमि को निर्माण से मुक्त रखने और उस पर बने निर्माण को ढहाने का आदेश दिया था। इसी की भेंट वृंदावन के कालीदह, सूरज घाट, जुगल घाट, विहार घाट, हुड़दंग नगर, पानी घाट आदि क्षेत्रों के करीब 40 मकान चढ़े थे। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद एक बार फिर यहां के लोगों के चेहरों पर यमुना खादर में पुन: आश्रय स्थल बनाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें