फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीयों के बूथों पर भी हुई वोटों की बारिश

विज्ञापन
माननीयों के बूथों पर भी हुई वोटों की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। लोकतंत्र के महापर्व पर वोटों की बारिश के लिए माननीयों के बूथों पर मंगलवार को दिनभर मेहनत हुई। बूथवार मतदान की स्थिति में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के बूथ पर सबसे अधिक वोट पड़े, जबकि जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी सूरज पाल के बूथ पर सबसे कम।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव मूल रूप से कासगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बरबारा के निवासी हैं। इनके मतदान केंद्र पर 2211 मतदाता हैं। मतदान के दिन यहां 1157 मतदाताओं ने वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। यहां 52.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मानपाल सिंह के गांव महावर के बूथों पर सुबह से ही वोट डलवाने को पहल हुई। यहां कुल 2239 मतदाता हैं। जिनमें से 1508 मतदाताओं ने वोट डाले। इस मतदान केंद्र पर 67.39 प्रतिशत मतदान हुआ। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के गांव नगला भंडारी का मतदान बूथ गांव रम्पुरा में है। इस बूथ पर 833 मतदाता वोट डालते हैं। मंगलवार को हुए मतदान में यहां 600 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। माननीयों के बूथों की तुलना में इस बूथ पर सबसे अधिक 72.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप का बूथ ऊंचा गांव में है। इस बूथ पर 987 मतदाता हैं यहां 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 63.12 प्रतिशत मतदान किया। सबसे कम मतदान जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी सूरजपाल सिंह के गांव खिरियापट्टी के मतदान केंद्र पर हुआ। यहंा 1439 मतदाताओं में से मात्र 624 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 46 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

अमांपुर में 4 और कासगंज में 1 मंगलामुखी ने डाला वोट
कासगंज। मतदान के लिए मंगलामुखियों में कम जागरूकता दिखाई दी। जिले में कुल 31 मंगलामुखी मतदाता हैं। इन मतदाताओं में से मात्र 5 मंगलामुखियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। सबसे अधिक 4 मंगलामुखियों ने अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सहावर में वोट डाला। जबकि कासगंज विधानसभा क्षेत्र में सोरों के वार्ड 4 में एक मंगलामुखी ने वोट डाला। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में किसी मंगलामुखी ने वोट नहीं डाला।
विज्ञापन

एक नजर वोट पर-
- 6 मंगलामुखी मतदाता कासगंज विधानसभा क्षेत्र में।
- 14 मंगलामुखी मतदाता अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में।
- 11 मंगलामुखी मतदाता पटियाली विधानसभा क्षेत्र में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें