फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों मे लगी आग, 45 बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
खेतों मे लगी आग, 45 बीघा फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैथरा (एटा)। बिजली के तारों में फाल्ट से निकली चिंगारी से तीन किसानों की 45 बीघा की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर जसरथपुर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर में सोमवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट से निकली चिंगारी किसान योगेश की गेहूं की फसल पर गिरी और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने निकट स्थित योगेश के भाई अनिल और अरविंद की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। धुआं देखकर खेत पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और नलकूप, तालाब, नल से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इधर, घटना की जानकारी जसरथपुर पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने खासी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि तीनों किसानों की 45 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्रीय लेखपाल के साथ ही राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें