वृंदावन (मथुरा)। गांधी मार्ग, अटल्ला चुंगी स्थित निंबार्क संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रावास को बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य कन्हैया लाल झा को ज्ञापन सौंपकर इसे शीघ्र खुलवाने की मांग की।
बतादें कि पूर्व मैनेजर द्वारा छात्रावास में ताला लगा दिया गया है जिससे छात्र बाहर किराए पर रहने को मजबूर हैं। वहीं गुरुवार से उनकी परीक्षाएं भी होनी है। इस दौरान मनोज कुमार, अमित दीक्षित, आनंद पांडे, श्रीकांत शर्मा, प्रशांत पांडे, अंकित दुबे, अविनाश शर्मा, नवीन चौबे आदि मौजूद रहे।