फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतले फूंके, अर्थियां निकालीं..हर तरफ लगे पाकिस्तान हाय-हाय के नारे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। हर तरफ आक्रोश है। गुस्सा इतना कि सुबह से शाम तक पाकिस्तान के 100 से भी ज्यादा पुतले फूंक दिए गए। पाकिस्तान की अर्थियां निकाली गईं। शहर, कस्बे और गांव की गलियों में पाकिस्तान की हाय-हाय नारे लगते रहे। कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। हर किसी की बस एक ही मांग थी कि अब कोई चेतावनी नहीं, यह एक्शन का वक्त है। पाकिस्तान पर तत्काल अटैक कर दिया जाए।
विज्ञापन


महिलाओं, बच्चों, व्यापारी, छात्र, डाक्टर, कारोबारी और शिक्षकों समेत सभी ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया। बीएसए कालेज में छात्राओं ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अब पाक को सबक सिखा दिया जाए। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने मार्च निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। केआर गर्ल्स इंटर कालेज में भी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को आवाज बुलंद की गई।

वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा गया कि अब माकूल जवाब दिया जाए। होलीगेट पर भी पुतले फूंके गए। सुबह से शाम तक पुतले फूंकने का सिलसिला चलता रहा। शहर भर में कैंडल मार्च निकाले गए। जगह जगह कार्यक्रम करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


रालोद ने कार्यालय पर हवन यज्ञ करके शहीदों को नमन किया और प्रार्थना की गई कि भगवान इनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। मथुरा के साथ ही वृंदावन, कोसीकलां, राया, चौमुंहा, बरसाना, राधाकुंड, गोवर्धन समेत जिले भर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें