फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी ने सुहागनगरी के युवाओं में भरा था आजादी का जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी से पूर्व तिलक भवन में ऐतिहासिक सभा की थी। इस सभा में सैकड़ों युवा जुटे थे।
विज्ञापन


सुहागनगरी के युवाओं में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई लड़ने को जोश भरा। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद्र जैन बताते हैं कि नेताजी वर्ष 1937-38 में फिरोजाबाद आए थे। उस समय वह धोती, कुर्ता व टोपी पहनते थे।

उन्होंने गली बौहरान स्थित तिलक भवन में सभा की थी, जो रात 12 बजे तक चली। नेताजी को सुनने काफी युवा उमड़े थे। उन्होंने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन बताया कि अब सुभाषचंद्र बोस की जयंती मात्र औपचारिकता रह गई है।
विज्ञापन


सुभाष तिराहे पर नेताजी के नाम से पार्क है। नगर निगम की लापरवाही के चलते यह पार्क अव्यवस्था का शिकार है। पार्क का फाउंडेशन महीनों से बंद पड़ा है। उनकी मूर्ती के आसपास होर्डिंग बैनर लगते रहते हैं। फर्श टूटा हुआ है। वहां नियमित साफ सफाई भी नहीं होती है। सौंदर्यीकरण की मांग पर कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन


सुभाष तिराहा स्थित सुभाषचंद्र बोस पार्क में जो समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा। बुधवार सुबह से टीम लगाकर नेताजी की प्रतिमा की धुलाई व पार्क की सफाई कराई जाएगी।
विकास कुरील, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें