फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल से लाखों के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दो साल पहले बनवाया गया 100 शैय्या मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। 16.10 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में उद्घाटन के दो साल बाद भी व्यवस्थाएं पूरी नहीं की जा सकीं। हालात यह हैं कि यहां अराजकतत्वों का बोलबाला रहता है। अस्पताल में लाखो रुपये का नुकसान कर दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला अस्पताल के निकट 100 शैय्या मात्र एवं शिशु कल्याण अस्पताल की स्थापना 16.10 करोड़ की लागत से कराई थी। 2016 में ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से इसका उद्घाटन भी कर दिया। यहां 18 पदों के सापेक्ष तीन डॉक्टर, छह फार्मासिस्ट भी भेज दिए गए।

लेकिन इसके बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अस्पताल की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। न तो अस्पताल के लिए दवाइयों की व्यवस्था की गई और न ही डॉक्टरों तथा स्टाफ की। अस्पताल में चतुर्थश्रेणी स्टाफ और फर्नीचर आदि की कोई व्यवस्था न होने के कारण करोड़ों की लागत से बना यह भवन धूल फांक रहा है। न तो बच्चों और महिलाओं को उपचार मिल पा रहा है और न ही आधुनिक सुविधाओं का लाभ।
विज्ञापन


100 शैय्या अस्पताल में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं थीं। लेकिन रखरखाव न हो पाने के कारण लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला अस्पताल और पुरुष अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को सैफई के लिए रेफर किया जा रहा है, जबकि 100 शैय्या में आधुनिक सुविधाएं रखरखाव और व्यवस्था न होने के कारण नष्ट होती जा रही हैं। ऑपरेशन थिएटर, स्वचालित लिफ्ट, आधुनिक सुविधाओं से लैस प्राइवेट और जनरल वार्ड, एसी युक्त रूम सभी धूल फांक रहे हैं।

100 शैय्या अस्पताल से अराजकतत्वों द्वारा लाखों के सामान की चोरी कर ली गई है। एसी निकाल लिए गए हैं। कांच के दरवाजे और सीसे तोड़ दिए गए हैं। कई पंखे भी खोल लिए गए हैं। नल की टोंटियां और पाइप आदि भी उखाड़ लिए गए हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और भी बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें