फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी कार में टक्कर लगने से घायल नौकर की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे के महावन पर माइल स्टोन 121 पर रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए कार सवार में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि कार सवार दो लोग घायल हैं। मृतक के पिता ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरियाणा के हिसार निवासी सुभाष और मंदीप कार से आगरा से नोएडा जा रहे थे। कार में सवार नौकर नेपाल, सिजुआ निवासी विवेक मुंजेल (21) पुत्र तेजबहादुर भी सवार था। रविवार को महावन के बलदेव-राया मार्ग पर माइल स्टोन 121 पर रोडवेज बस ने खड़ी कार में टक्कर मार दी।

कार सवार तीनों घायल हो गए। घायल नौकर विवेक मुंजेल ने दम तोड़ दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन शव को ले गए। मृतक के पिता ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें