मोबिल ऑयल लगा घर में घुसा चोर पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
एटा। शरीर पर मोबिल ऑयल लगाकर नग्न हालत में घर में घुसा चोर आवाज होने पर लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि दो बदमाश मौके से भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाश की पीटने के बाद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मौके से फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शृंगार नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी कुंवरपाल यादव पुत्र महाराज सिंह परिजनों के साथ रात को सो रहा थे। देर रात तकरीबन डेढ़ बजे तीन चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए। वारदात के दौरान खटपट की आवाज सुनकर कुंवरपाल यादव का भतीजा सुधीर पुत्र श्रीकृष्ण जाग गया। उसने चीखपुकार मचाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। इधर, जगार होने पर दो चोर तकरीबन तीस हजार रुपये चोरी कर भाग गए। परिजनों सुधीर और परिजनों ने आरोपी चोर को रस्सी से बांध दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ हनी पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ बबलू निवासी मोहल्ला धानुक थाना एका फिरोजाबाद बताया। इधर, चीखपुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में भी जगार हो गई। सुधीर ने मोहल्ले के लोगों एवं परिजनों के साथ आरोपी चोर को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घर से चोरी मोबाइल को आरोपी चोर के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस चोर के अन्य दो साथियों की तलाश में जुट गई है। मामले की रिपोर्ट रिटायर्ड पुलिसकर्मी कुंवरपाल ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।