फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर अंधेरे में रहीं 10 से अधिक कालोनियां

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। ट्रांसफार्मर में आग लग जाने और दो फीडरों में खराबी आने से शहर की 10 से अधिक कालोनियों की बिजली शुक्रवार को रात भर बंद रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 10:15 बजे डैंपियर नगर में लगे 400 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे पूरा फीडर बंद हो गया। इसी दौरान जवाहर हाट व होलीगेट की फीडर लाइन में खराबी आ गई। इससे होलीगेट, आगरा रोड, अंतापाड़ा व आसपास, डैंपियर नगर की बिजली बंद रही।

सुबह नौ बजे ट्रांसफार्मर बदला जा सका। वहीं दूसरी और धौलीप्याऊ व मयूर विहार फीडर में देर रात खराबी आ गई। इससे शहर की 10 से अधिक कालोनियों की बिजली रात भर बंद रही। एक्सईएन प्रथम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह तक सभी लाइनों को चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें