फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चूल्हा जलाकर बनाई रोटी-सब्जी

विज्ञापन
सड़क पर चूल्हा बर्तन रख प्रदर्शन करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में रालोद सड़कों पर उतरा। शनिवार को महानगर के भूतेश्वर तिराहे पर मिट्टी के चूल्हे पर सब्जी-रोटी बनाकर प्रदर्शन करते हुए रालोद ने मोदी और योगी सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में रालोद की महिला विंग और कार्यकर्ताओं ने भूतेश्वर तिराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि 2014 में रसोई गैस का सिलिंडर 450 रुपये का था, जो अब 840 रुपये का हो गया है।

खाद्य पदार्थों की कीमत में इजाफे ने गरीब, मजदूर, किसान और छोटे वर्गों की कमर तोड़कर रख दी है। जल्द ही रसोई गैस के दामों को कम नहीं किया गया तो रालोद आंदोलन को बाध्य होगा। यहां अनु शर्मा, संजू चौधरी, महासचिव जयवीर सिंह, विमलेश देवी, मुन्नी देवी, माया देवी, अनीता ठाकुर, राजेश चौधरी, तनु कटारा, रचना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें