फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरी शादी करा दो, नहीं तो मर जाऊंगी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राया(मथुरा)। प्रेमी संग शादी पर अड़ी युवती ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। शादी न होने पर थाने में सुइसाइड करने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने समझाबुझा कर युवती को घर भेज दिया।
विज्ञापन


मामला है थाना राया के एक गांव का। बुधवार रात को प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ लिया, जब मामला थाने पहुंचा तो प्रेमी ने पुलिस के सामने युवती से विवाह करने की हामी भर ली।

दोनों पक्ष सहमति जताकर थाने से वापस चले गए। लेकिन, गांव जाने के बाद प्रेमी विवाह करने से मुकर गया। गुरुवार सुबह प्रेमिका अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक को आपबीती बताते हुए कहा कि साहब मेरी शादी करा दो नहीं तो मैं थाने में अनशन पर बैठ जाऊंगी और यहीं जान भी दे दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें