फिरोजाबाद। जनसंघ के संस्थापक व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सुहागनगरी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, व्यापारिक, सामाजिक संगठनों ने शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर सदर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अटल जी के निधन से स्तब्ध है। जनसंघ काल से भाजपा के लंबे राजनीतिक सफर में अटलजी ने देश की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा की। शोकसभा में सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, श्याम सिंह यादव, प्रेमचंद्र शंखवार, राजीव पालीवाल, सुनील मिश्रा, प्रमोद राजपूत, किशोर अग्रवाल, रामसेवक गुप्ता शामिल रहे।
भाजपा नेता आनंद अग्रवाल, सतीश दिवाकर, डा. लक्ष्मीनरायन यादव, रमन प्रकाश जैन, मीना राजपूत, धमेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, शिव सेना के जिला प्रमुख राजीव शर्मा ने अटलजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा महानगर द्वारा सुहाग नगर स्थित माथुर वैश्य सेवा सदन में शोकसभा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से राष्ट्र को क्षति पहुंची है। हम सभी ने एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता व वक्ता खो दिया है। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि अटल जी एक सच्चे अर्थों में सर्व स्पर्शी व सर्व प्रिय नेता थे।
इस दौरान मानवेंद्र सिंह, महेश पूरन, उमेश कुमार, संजय मिश्र, राकेश शंखवार, श्रीनिवास शर्मा, कैलाश ओझा, अंकित तिवारी, आनंद अग्रवाल, लोकेश कुमार मौजूद थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में उन्होंने कहा कि अटल जी जैसा नेता राजनीति में संभव नहीं है। वह भारत वर्ष के ही नहीं, पूरी दुनिया के नेताओं में से एक थे। शोकसभा में चेतराम यादव, महेश गुप्ता, राकेश राठौर, योगेंद्र तोमर, रामसहाय चक, विद्याराम वर्मा शामिल थे। भाजपा ब्रजक्षेत्र मंत्री अश्विनी भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी ने अपना भीष्मपिता खो दिया है।