फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में गुणवता नहीं मिलने पर ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोरों।
मुख्यमंत्री योगी द्वारा तीर्थनगरी को पर्यटकस्थल की तरह विकसित किये जाने की घोषणा के बाद नगरपालिका द्वारा तीर्थनगरी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण में कार्य गुणवत्ता परक न मिलने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेट कर दिया गया।

हरि की पैड़ी के सोमेश्वर मंदिर चैराहे पर पालिका द्वारा ठेकेदार इशरत अली को गड्ढा भरने की जिम्मेदारी सौंपी गईं। ठेकेदार ने इस मुख्य परिक्रमा मार्ग को लापरवाही से लेते हुए गड्ढा भरने में सीमेंट व बालू का 1:12 का मिश्रण प्रयोग करके ऊपर से सीमेंट का लेप करा दिया। रविवार की सांय श्रद्धालु का वाहन गुजरने से पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के स्थान पर सड़क कुछ धसक गई। पालिकाध्यक्ष मुन्नीश देवी, जेई सतेंद्र सिंह व लिपिक पंकज भार्गव के साथ ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्य का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने सड़क के ऊपर गड्ढे को खुदवाकर देखा। जिसमें कंक्रीट का नामोनिशान नहीं था। केवल बालू ही बालू थी। पालिकाध्यक्ष ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवा दिया और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें