फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर गंगा, जलस्तर और बढ़ा, ग्रामीण चिंतित

विज्ञापन
गजरौला तिगरी गंगा में गुरुवार को बढ़़ा हुआ जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा नदी में अचानक ही जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़कर 163.20 के निशान पर जा पहुंचा। हरिद्वार से डिस्चार्ज बढ़ जाने के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। अभी जलस्तर में और वृद्धि की आशंका है। गंगा के बढ़े जलस्तर से ग्रामीण चिंतित हैं और सिंचाई विभाग भी सतर्क हो गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कटान प्रभावित कादरगंज इलाके में कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया।
हरिद्वार बैराज से गंगा में शुक्रवार को 62953 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। बिजनौर से भी यह डिस्चार्ज बढ़कर 83759 क्यूसेक पर हो गया। नरौरा से भी डिस्चार्ज शुक्रवार के मुकाबले 40 हजार क्यूसेक से बढ़कर 93502 क्यूसेक हो गया। दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 163.20 के निशान पर जा पहुंचा। गंगा में जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए ग्रामीण चिंतित हैं। फिलहाल अभी बाढ़ की कोई आशंका नहीं है, लेकिन तट बंधों के कटने का खतरा बना हुआ है। सोरों इलाके के उढ़ेर बांध पर भी जलस्तर में और वृद्धि होने पर पानी पहुंचने की आशंका है। वहीं सहावर के सहवाजपुर में भी कटानरोधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण कटान का खतरा बढ़ा हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण करके कटानरोधी इलाकों का जायजा लिया। पानी और बढ़ने पर कादरगंज इलाके में असदगढ़ बांध के कटने का खतरा है। अधिकारी पूरी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन अभी इससे किसी भी तरह का खतरा नहीं है। पूरे जिले में स्थिति सामान्य है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बढ़ते जलस्तर की निगरानी रखने एवं संवेदनशील इलाकों के भ्रमण के निर्देश दिए हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित है। तहसील प्रशासन भी सक्रिय है। - आरपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें