फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के बोझ से तंग किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा(मैनपुरी)। पुत्री की शादी करने में कर्जदार हुए किसान ने फसल से कर्ज चुकाने की सोची, लेकिन फसल ने भी उसे धोखा दे दिया। तकादे से अजीज आए किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन



किसान पर बैंक और साहूकारों का करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहिमलपुर निवासी 60 वर्षीय किसान कुंवर बहादुर ने पुत्री प्रतिमा की शादी 21 जून 2018 को की थी।


पुत्री की शादी के लिए उसने साहूकारों से करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। इससे पहले भी वह आईडीबीआई बैंक से तीन लाख का कर्ज ले चुका था।


बैंक का कर्ज माफ नहीं हो सका उधर पुत्री की शादी के कुछ समय बाद ही साहूकार तकादा करने लगे। इस बार भी फसल पिछले दो साल की तरह धोखा दे दिया।


कर्जदारों के तानों से तंग आकर सोमवार को किसान ने खेत में खड़े नीम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ पर लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन



किसान की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को पेड़ से उतारने के बाद घर ले गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


मंगलवार को किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी अधिकारियों को हुई। एसडीएम किशनी ने बताया कि मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता और पत्नी को पेंशन दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें