फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति ने सहायक विकास अधिकारी को पीटा, अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के ग्राम क्यामपुर बहेड़िया के प्रधान के पति ने एडीओ पंचायत के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान प्रधान के पति ने सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार सोरों विकास खंड कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी ग्राम पंचायत क्यामपुर बहेड़िया के प्रधान के पति गंभीर सिंह यादव आया और किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान प्रधान के पति ने सहायक विकास अधिकारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनके चोट आ गई। आरोप है कि मेज पर रखे सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिए औश्र जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा सुनकर कार्यालय के अन्य कर्मी भी मौके पर आ गए। कर्मियों ने बीचबचाव करा मामला शांत कराया। सहायक विकास अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी प्रधान पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सहायक विकास अधिकारी का मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें