फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सिरे से होंगे स्वरोजगार योजना के साक्षात्कार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के जिला प्रशासन द्वारा नए सिरे से साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया है। कमेटी द्वारा सात जुलाई से उद्योग विभाग में आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


शासन द्वारा मई माह में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को हरी झंडी दी गई थी। उद्योग विभाग द्वारा मई माह के अंतिम सप्ताह में साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई, परंतु आवेदन मनमाने रूप से स्वीकृत व निरस्त करने की शिकायत शासन तक पहुंच गई।

शासन के निर्देश पर जेडी फाइल स्वीकृत करने के नाम पर कमीशन मामले में शिकायत की जांच को दो बार आईं। जेडी द्वारा भेजी रिपोर्ट के आधार पर डीएम नेहा शर्मा ने पूरी साक्षात्कार प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। सीडीओ नेहा जैन ने बुधवार को नए सिरे से साक्षात्कार करने के लिए परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि कमेटी में नामित अफसरों द्वारा आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह साक्षात्कार सात, 10, 11 व 12 जुलाई को उद्योग विभाग में सुबह 10:30 बजे होंगे।

दो दिन में कैसे पहुंचेगी सूचना
मुख्यमंत्री युवा साक्षात्कार योजना के तहत साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी द्वारा सात जुलाई से साक्षात्कार लिया जाएग, परंतु ऐसे में सवाल उठता है कि दो दिन में सभी 525 आवेदकों के पास साक्षात्कार की सूचना लिखित में कैसे पहुंचेगी। समय पर सूचना न मिलने के कारण तमाम अभ्यर्थी साक्षात्कार से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें