फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के गांव राजपुर में शनिवार की शाम लगन सगाई में हुई हर्ष फायरिंग में घायल युवक का उपचार आगरा में चल रहा है। इधर आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम गांव राजपुर निवासी बंटी के भाई सतीश की लगन सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी वृंदावन के ऊल्लूबाग निवासी विशाल ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। लोगों के मना किए जाने पर विशाल ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान ही विशाल ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में एक गोली फिरोजाबाद निवासी सनी की जांघ में आर पार हो गई। सनी जमीन पर गिर गया। लोग सनी को उपचार के लिए सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, विशाल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बंटी की तहरीर पर पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस विशाल की तलाश में दबिश दे रही है। विशाल पिछले दिनों नगर पालिका के पूर्व सभासद बादाम सिंह पर हुए कातिलाना हमले में भी नामजद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें