फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
chori
विज्ञापन

विज्ञापन
अलीगंज/अवागढ़। अलीगंज क्षेत्र में बदमाश दो घरों से पौने दो लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान खटपट की आवाज होने पर ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन चोर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। वहीं अवागढ़ स्थित मेडिकल स्टोर से चोर 75 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान साफ करके ले गए।

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला जैत निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र जंट सिंह गुरुवार रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने चारदीवारी लांघकर घर में प्रवेश कर ले गए और घर में रखी सवा लाख रुपये की नगदी, एक किलो चांदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने गांव के रामसरन पुत्र श्रीराम के मकान को निशाना बनाया। इस दौरान चोर उनके घर में घुसकर पचास हजार रुपये की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये केे आभूषण साफ करके ले गए। खटपट की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग जाग गए और उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। इस दौरान चोर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन



वही अवागढ़ निवासी त्रिलोकचंद्र जैन की मैन मार्केट में मेडिकल स्टोर की दुकान है। दुकान में गुरुवार देर रात चोर सीढ़ियों के रास्ते पर लगे गेट को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से 75 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर त्रिलोकचंद जैन को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने मामले की शिकायत अवागढ़ थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें