फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई नींद, बस बेकाबू होकर पुलिया से लटकी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। गुरुवार को एक्सप्रेसवे के सुरीर (माइल स्टोन-90) पर चालक को नींद आते ही अनियंत्रित हुई वोल्वो बस डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे लटक गई। इसमें सवार महिला समेत दो सवारियां घायल हो गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


55 सवारियों से भरी बस आगरा से नोएडा जा रही थी। पुलिस ने सवारियों को सुरक्षित निकालकर गंतव्य की तरफ भिजवाया। उधर, एक्सप्रेसवे पर नौहझील में पीछे से कार ने मारी टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। गुरुवार को वोल्वो बस 55 सवारियों को लेकर आगरा से नोएडा के लिए चली। गुरुवार की सुबह सुरीर के माइल स्टोन 90 के पास पहुंची बस के चालक को नींद आ गई जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

चालक संभलता, तब तक बस डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे की तरफ लटक गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर एक्सप्रेस कर्मियों और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर सकुशल सवारियों को निकाला। इनमें दिल्ली निवासी शबीना बेगम पत्नी मोहम्मद रियान समेत दो सवारियां घायल हो र्गइं। बस चालक एटा के गांव मानकपुर निवासी सत्यदेव पुत्र नवाब भाग गया।
विज्ञापन


उधर, एक्सप्रेसवे के नौहझील माइल स्टोन 61 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही इको कार ने पीछे से स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। इको चालक पंकज कुमार निवासी मिर्जापुर और स्विफ्ट कार सवार मुकेश कुमार, कमल सिंह निवासी कुरकंदा घायल हो गए। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि दोनों हादसों में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें