फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फैक्ट्री और मकान पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सोमवार रात चोरों ने एक मकान में घुस कर परिजनों को बेहोश कर हजारों के आभूषण और नगदी चोरी कर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद चोर फैक्ट्री में दीवार फांद कर घुसे और हजारों रुपये की मोटर, गाड़ी की बैट्री और तैयार साबुन चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


बघेल कॉलोनी निवासी लोकेंद्र आगरा में साहित्य भवन पब्लिकेशन में प्रूफ रीडिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी सुमन, बेटी कंचन, निधि और बेटा रिषभ के अलावा परिवार के अन्य सदस्य थे। रात 11 बजे बिजली आने के बाद परिवार के लोग कमरे में आकर सो गए। इसी बीच चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी खोल कर 35 हजार रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

सुबह जब सुमन और उसकी बेटी जागी तो सामान बिखरा वारदात का पता चला। दूसरी घटना औद्योगिक क्षेत्र में हुई। आदर्श नगर निवासी रघुराज प्रताप पुत्र महीपाल सिंह की ओम शिव शोप इंड्रस्ट्रीज के नाम से फर्म है। सोमवार को बच्चे की सेहत खराब होने पर गार्ड फैक्ट्री में ताला लगा कर घर चला गया। रात में चोरों ने पीछे से फैक्ट्री में घुस कर वहीं रखीं मोटर, गाड़ी की बैट्री और तैयार माल (साबुन) चोरी कर ले गए। सुबह जब फैक्ट्री स्वामी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें