फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में 6 मौत के बाद कोहराम

विज्ञापन
तूफान में 6 मौत के बाद कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। आंधी-तूफान में रविवार रात जनपद में जमकर कहर ढाया। आंधी-तूफान में अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली विभाग को भी लाखों रुपये की क्षति हुई है। तूफान के बाद प्रशासनिक टीमें भी राहत कार्य में जुटी हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार देर रात आई आंधी में पटियाली के जारी गांव में कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर माला देवी (17) पुत्री ओमवीर और ओमवीर दब गए। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे से दोनों को बाहर निकाला लेकिन इससे पहले ही माला की मौत हो गई। वहीं ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर, नगला मई में दीवार गिरने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सिढ़पुरा में तेज आंधी में इएक बड़ी दीवार गिरने से दीवार के सहारे खड़ी चार कार क्षतिग्रस्त हो गईं। इटौआ गांव में रामकिशोर का टीनशेड गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बच गए। महेश की बुर्जी तूफान में नष्ट हो गई। ढोलना के बाजार में दुकानदारों के टीनशेड और छप्पर भी नष्ट हो गए। बरौना गांव में केशव पुत्र खुमानी की भैंस पेड़ के नीचे दबकर मर गई। वहीं दूसरे पेड़ की चपेट में आकर नेम सिंह की भैंस चुटैल हो गई। पटियाली के बिजलीघर पर लगीं सोलर प्लेटें उखड़कर नीचे आकर गिर पड़ी। खुड़ईया में बृजरानी की दीवार गिरने से उसकी भैंस और बैल घायल हो गए। बस्तौली में पीपल का पेड़ गिरने से जोधपाल की भैंस घायल हो गई। नगला गोपी में भी दीवार गिरने से भैंस घायल हो गई। बता दें कि शनिवार शाम आए आंधी-तूफान में सहावर के गांव फरौली में मकान गिर गया था। मकान के मलबे में दबकर सुरेश (55) पुत्र पंजाबी, ममता (45) पत्नी सुरेश, रिवम (21) पत्नी मनोज की मौत हो गई थी। वहीं पटियाली के बरौना गांव में ट्रॉली के पलटने से फुलवारी पत्नी रविंद्र की मौत हो गई थी। वहीं पांच अन्य घायल हो गए थे। साथ ही नगला अंडउआ में मनोज (6) पुत्र हरिपाल की छत से गिरने से मौत हो गई थी।
आंधी-तूफानमें सहावर, अमांपुर और पटियाली के इलाकों में बड़ी संख्या में विद्युत पोल भी गिर गए। बीनपुर में ट्रांसफार्मर भी गिर गया। पटियाली कोतवाली में पेड़ गिरने से विद्युत लाइन टूट गई। अमांपुर-सहावर मार्ग पर कई जगह विद्युत लाइन टूट गई। कई इलाकों में जनजीवन काफी प्रभावित नजर आया। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त और टूटने के कारण सहावर और पटियाली में रविवार रात बिजली गुल रही। वहीं कासगंज में आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

तूफान के दौरान घायल
- कामिनी (17) पुत्री सुरेश निवासी फरौली, चोब सिंह, अजय, रानी निवासी नगला मई, ओमवीर, शिवम, सोनी निवासी ग्राम जारी, दलवीर, अनार सिंह निवासी नगला मद्दा, रविंदर, अनिल, राजपाल, सतेंद्र, राजवती निवासी बरौना पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें