कासगंज। ढोलना के ग्राम नगला पीरा में चोरों ने एक घर में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से 50 हजार की नकदी व दो लाख के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
डूंगर सिंह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात के समय चोरों ने नकब लगाकर उनके घर में प्रवेश कर लिया। चोर घर से 50 हजार की नकदी, 2 लाख के आभूषण के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
जब परिजन सुबह के सोकर उठे तो घर के हालत देखकर दंग रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की वारदात का पता लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने तहरीर दी।