फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के नई आबादी रेहना (रामपुरम) में दिनदहाड़े नकाबपोश दो हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना उत्तर के नई आबादी रेहना (रामपुरम) निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र सोबरन सिंह परचून की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। आते ही फायरिंग शुरू कर दी। दिनदाहड़े फायरिंग होने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दुकानदार खुद की जान बचाने को अंदर की ओर भागा। फायरिंग के दौरान एक गोली परचून विक्रेता के दुकान पर लगी। बदमाश फायरिंग के बाद भाग गए।

सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दुकानदार से बातचीत करने के साथ ही फायरिंग करने वाले युवकों का हुलिया के बारे में पूछताछ की। दुकानदार का कहना है कि दुकान पर एक वर्ष पहले भी लूटपाट की घटना को अंजाम भी दिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवेश कुमार ने कहा कि रेहना में परचून विक्रेता की दुकान के बाहर दो युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें