फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश के बाद विभाग ने इन गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने के लिए उपाय शुरू कर दिए हैं। मलेरिया और डेंगू के मरीजों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं ने सीएमओ को पत्र भेजकर जनपद में तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया विभाग ने अपना जवाब महानिदेशक को भेजा है। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि जनपद में मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रथम चरण में प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर आर पैम्फलेट वितरित कराए जा रहे हैं।

मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपद के सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्र पर डीडीटी भेज दी गई है। जनपद में अब तक 32 हजार केजी डीडीटी भिजवाई गई है। इसके अतिरिक्त जलभराव वाले स्थान तथा नालियों में डालने के लिए लार्वीसीडल दवा भी भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त फॉगिंग के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत शहर तथा कस्बों में फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें