फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में बनेंगे पांच हजार शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले को ओडीएफ कराने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम ने संबधित विभाग और बीडीओ के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी अभियान से जोड़ा है। सभी को पांच दिन में नौ ब्लाकों में पांच हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन


जिले के नौ ब्लाकों की चिहिंत ग्राम पंचायतों में आगामी दस अप्रैल तक पांच हजार शौचालय बनाए जाएंगे। शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीएम ने सख्ती दिखाई। शौचालय निर्माण में शिथिलता पर डीएम नेहा शर्मा ने बीडीओ और पंचायती राज विभाग के पेंच कस दिए। डीएम ने सभी ब्लाकों में दस अप्रैल तक पांच हजार शौचालयों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने शौचालय निर्माण के लिए एडीएम और एसडीएम की जिम्मेदारी तय की है। सभी को शौचालय निर्माण के लिए जरूरी बालू और मौरंग की कमी आने पर व्यवस्था पूरी कराने को कहा है। नारखी ब्लॉक में शौचालय निर्माण की प्रगति खराब होने पर अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ कांड के विरोध में कार्य बहिष्कार कर रहे ग्राम विकास संवर्ग से जुडे़ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन से जुडे़ क्रियाकलापों में असहयोग की बात सामने आने पर डीएम ने डीसी मनरेगा के पेंच कसे। डीएम ने साफ किया कि जरूरी कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार डीसी मनरेगा के कार्य बहिष्कार के दौरान किसी प्रकार का कार्य नहीं करने की बात धरना प्रदर्शन के दौरान कही गई थी। जिसे डीएम ने संज्ञान में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें