फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में भारत टाकीज के पास रेलवे लाइन के किनारे हाथरस निवासी युवक का शव पड़ा मिला। शव के मिलने पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


हाथरस जिले की अशोका टाकीज मंदिर वाली गली निवासी ब्रजमोहन राठौर (28) पुत्र रामजीत राठौर की ससुराल थाना रसूलपुर में टूटी पुलिया आसफाबाद (राठौर नगर) निवासी प्रेमपाल के यहां है। 22 मार्च को ब्रजमोहन घर में बताए बिना चला आया। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शाम को ब्रजमोहन ने ससुरालीजनों को फोन कर आखिरी ही मुलाकात होने की बात कही। मृतक के साले वीरभान की माने तो इसके बाद संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा।

शुक्रवार सुबह भारत टाकीज के समीप अज्ञात युवक का शव लाइन के किनारे पड़े होने की सूचना मिली तो ससुरालीजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। युवक की मौत खबर से ससुरालियों और परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ रसूलपुर वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा हाथरस निवासी युवक ने रेलवे लाइन पर आत्महत्या की है। जानलेवा कदम कदम उठाने से पहले उसने ससुरालीजनों से बात की है। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें