फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबरा हुरंगे में बरसीं प्रेम पगी लाठियां

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। गांव जाबरा में सोमवार को हुरंगे का आयोजन किया गया। इसमें जाबरा व आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया। हुरियारियों ने हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। लट्ठमार होली खेली गई। हुरंगे के अंत में ब्रज प्रसिद्ध हुरंगा कमेटी द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। हुरंगे को प्रारंभ करने से पहले नगाड़े बजाते हुए गांव की परिक्रमा लगाई गई। यहां 230 वर्ष से होली के बाद चौथ को हुरंगे का आयोजन किया जाता है। दोपहर तीन बजे गांव के ही अजावारी मंदिर से झंडी लेकर हुरंगे को प्रारंभ किया गया। झंडा लूटने के लिए दर्जनों महिलाओं ने दौड़ लगाई। नगाड़े की धुन पर समाज गायन पर लोग नाच रहे थे। हुरंगे को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें