मांट (मथुरा)। गांव जाबरा में रविवार को भन्नी पर कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के पहलवानों ने भाग लिया। अंतिम कुश्ती संजय पहलवान हरियाणा और सुभाष पहलवान पानीगांव के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
दंगल में 200 से अधिक छोटी, बड़ी कुश्तियां हुईं। दंगल में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने भाग लिया। श्याम पहलवान जाबरा और नरेश पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सुंदर पहलवान पैंगाम और सचिन पहलवान तिरवाया की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। रिंकू जाबरा ने अपनी कुश्ती जीती। दंगल में बाहर से आए सभी खलीफाओं और पहलवानों का प्रधान विजेंद्र पाल सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पप्पन बोहरे, रामवीर सिंह, दिनेश वकील, पप्पू, बनी सिंह, ओंकार सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन ओमवीर सिंह व्यास ने किया।