फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 करोड़ के 116 बकाएदार चिह्नित

विज्ञापन
बिजली - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग का नगरीय क्षेत्र में 65 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया है। राजस्व बढ़ाने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाकर चिह्नित 43 करोड़ के 116 बकाएदारों से वसूली करेगा। बकाएदारों की आरसी काटकर डीएम कार्यालय के माध्यम से भी वसूली होगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग का जिले में 1.12 अरब रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया चल रहा है। नगरीय क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर विभाग का लंबे समय से 65 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। बड़े बकाएदारों को चिह्नित करके राजस्व बढ़ाने के लिए वसूली अभियान चलाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने 43 करोड़ के 116 बकाएदार चिह्नित किए हैं। एक लाख से अधिक के बकाएदारों से पहले चरण में वसूली की जाएगी। वसूली नहीं होने पर आरसी काटकर डीएम कार्यालय के माध्यम से वसूली कराई जाएगी। नगरीय क्षेत्र में भी सबसे अधिक बकाया नलकूप कनेक्शन धारकों पर चल रहा है। जबकि कुछ घरेलू कनेक्शन धारक भी एक लाख से अधिक के बकाएदारों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें