फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों को वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में हेल्प लाइन डेस्क से फोन पर हुए किए निरीक्षण में करीब दो दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। गायब शिक्षकों ने विभाग को सूचना नहीं दी थी। विभाग ने उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


अरांव प्रावि तारखा में मुकेशपाल अनुपस्थित मिले थे। प्रावि भनूपुरा में शिक्षामित्र उदयवीर, मनोज कुमार, विमलेश कुमार, प्रावि नगला सेंदा में जयनिता, नगला फकीरा में रश्मि यादव, प्रावि गढ़ी अफोह में सरोज देवी, प्रावि नगला तोड़ में सपना जैन, प्रावि रैपुरा में दिनेश डयूटी से गायब मिले। उप्रावि ओखरा में ओमकार सिंह फोन के समय स्कूल नहीं पहुंचे थे।

प्रावि लखुरिया में अर्पिता गुप्ता, प्रावि बड़ा कुआं में सुचि सिन्हा, प्रावि नगला हाल में सरिता देवी, राकेश बाबू, प्रावि कटैना हर्षा द्वितीय में ममता, शिक्षामित्र हरिप्रसाद अनुपस्थित मिले थे। उप्रावि रसूलाबाद में जयश्री मौर्या, प्रावि नगला बीरी में शिक्षामित्र करन सिंह, राजेश कुमार, उप्रावि महासिंगपुर में जयंती देवी विद्यालय नहीं आई थी। प्रावि गोंदई में महशज अनुपस्थित थीं। बीएसए सचिदानंद यादव ने बताया कि विगत दिनों में फोन कराए गए थे। मगर कुछ शिक्षक एवं शिक्षामित्र स्कूल में अनुपस्थित मिले थे। उनका वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। दो और तीन दिन बाद फिर से निरीक्षण होगा। अब नियमित निरीक्षण चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें