फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या पर विधानसभा घेरेगी रालोद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। आलू किसानों की समस्या और बढ़ते अपराध के विरोध में रालोद लखनऊ मेें विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। आठ फरवरी को होने वाले इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मथुरा से करीब एक हजार रालोद कार्यकर्ता बुधवार की रात रवाना हाेंगे। मथुरा जनपद में लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण और चोरी की वारदात बढ़ने से रालोद में आक्रोश है। इन वारदातों पर लगाम लगाने केे लिए लखनऊ में रालोद प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि भाजपा सांप्रदायिकता फैला रही है। यहां डा. अशोक अग्रवाल, मुकेश पहलवान, योगेश नौहवार, मुकेश प्रधान, डा. एसपी सिंह बघेल, कायम कुरैशी, संतोष राणा, मनोज चौधरी, देशराज, राजेश शर्मा, अशोक उर्फ गुड्डू, राजवीर राजू, राजेंद्र सिंह, हरवीर चौधरी और महावीर पहलवान ने सभी से लखनऊ चलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें