फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न अटल का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्मदिन केक काटकर, फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताआें ने हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


ग्राम गाजीपुर में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ पूर्व प्रधान पं. रामप्रकाश शर्मा, भाजपा के लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, रामसनेहीलाल यायावर, सुमन चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। काव्य गोष्ठी में डा. रामसनेहीलाल शर्मा यायावर ने रचना सुनाई। डा. एबी चौब, यशपाल यश ने कहा देखिए तिरंग मेरा चीख चीख कह रहा है, अबकी पाकिस्तान का हिसाब कर दीजिए।

मुख्य वक्ता लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पं. बनारसीदास शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, अनुराम मिश्रा, उमेश उपाध्याय थे।
विज्ञापन


भाजपा महानगर के अंतर्गत भाजपा विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी ने सभी बूथों व सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी ली। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, शिवमोहन श्रोती, महेंद्र बंसल, संजय मिश्र, महेश पूरन, आनंद अग्रवाल, सुनील मिश्रा, केशवदेव शंखवार मौजूद थे।

भाजपा द्वारा चंद्रवार गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। विस्तारक रुद्रप्रताप अवस्थी, महापौर नूतन राठौर, सत्यवीर गुप्ता, मंगल सिंह राठौर, अमित गुप्ता, गुलाब सिंह, उदयप्रताप सिंह मौजूद थे। भाजपा द्वारा दुर्गानगर में प्रदीप टंडन के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, शिवमोहन श्रोती ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीके शर्मा, प्रदीप टंडन, हरिओम वर्मा, मनोज मिश्रा, संध्या अग्रवाल, दुष्यंत तिवारी, कुक्कू राजौरिया, रामकिशोर राठी, प्रमोद राजौरिया मौजूद रहे। होटला कांता में पार्षद पूनम शर्मा व डा. अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में फल वितरण किया गया। भाजपा नेता संजीव यादव के नेतृत्व में नगला भाऊ पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना।

बूथ संख्या 167 में अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, अतुल यादव, नितिन चौहान, प्रताप यादव, रवीकांत शंखवार मौजूद थे। वार्ड नंबर 22 में पार्षद मीरा शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मौके पर सुरेशचंद्र दिवाकर, डा. एसपी लहरी, अनिल भारद्वाज, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।

नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन जिला अस्पताल में केक काटकर व फल वितरण कर मनाया गया। जिला विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी, सुरेंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष सूरजपाल बघेल, कमल दिवाकर, मौजूद रहे।

भाजपा नारखी मंडल द्वारा गांव चनौरा में बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहल्ला कश्मीरी गेट में जिला संयोजक मो. असनम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें