फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी टूटने की घटना से रेल अधिकारियों ने लिया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। बुधवार को मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप टूटी पटरी से मालगाड़ी गुजरने और हादसा टलने की घटना को रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। रेल अधिकारियों ने सेक्शन के सभी एएसएम एवं मुख्य नियंत्रकों को रेल फ्रेक्चर के मामले में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेल चालकों और गार्ड को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कानपुर रेलखंड के मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के गुजरने के दौरान रेल चालक को जर्क लगा था। गार्ड तेज झटका लगने पर दोनो ने एएसएम के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को सूचना दी थी। घटना की जानकारी पर नियंत्रण कक्ष ने तत्काल पीछे आ रही संगम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को जहां का तहां रोक कर विभागीय टीम को मौके पर भेजा था।

मौके पर पहुंची टीम के रेल लाइन टूटी देख होश उड़ गए थे। शुक्र था कि मालगाड़ी डिरेल नहीं हुई और पीछे आ रही संगम को समय रहते रोक दिया गया था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रेल पटरी टूटने की घटना को रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मौके पर पहुंच कर एडीआरएम हक ने स्थानीय रेल अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


गुरूवार को मंडल यातायात प्रबधंक समर्थ गुप्ता ने मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के नियंत्रकों के माध्यम से सेक्शन के सभी एएसएम एवं अन्य रेल कर्मियों को ट्रैक पर होने वाले रेल फ्रेक्चर में विशेष सावधानी और तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सर्दियों के मौसम में रेल फ्रेक्चर होना आम बात है, लेकिन रेल फ्रेक्चर के ऊपर से ट्रेन गुजरने के दौरान रेल पटरी का बड़ा भाग टूटकर निकलना पहली बार देखा गया है। माना जा रहा है कि रेल फ्रेक्चर होने पर मालगाड़ी से पूर्व कोई ट्रेन गुजरी होेगी। रेल चालक ने जर्क महसूस किया था।

इसके बाद गार्ड को तेज झटका लगा था। इसके साथ गार्डयान से कोई चीज जैसे टकराना महसूस हुआ था। रेलगार्ड ने यह जानकारी रेल अधिकारियों को दी थी। अगर सामान्य रेल फ्रैक्चर की सूचना दी होती तो संगम एक्सप्रेस को धीमी गति से गुजार दिया जाता और बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें