फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थस्थल घोषित करने को 1000 पोस्टकार्ड पीएम को भेजे

विज्ञापन
सोरों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी को जल्द से जल्द तीर्थस्थलों की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर जनता के साथ साथ शिक्षण संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत शनिवार को एसजीएम जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक श्रीभगवान उपाध्याय द्वारा 1000 से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री के नाम लिखवाकर संघ अध्यक्ष भूपेश शर्मा को सौंपे गये।

अभियान में प्रधानमंत्री को एक लाख इक्यावन हजार पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 26 हजार पोस्टकार्ड लिखवाकर प्रधानमंत्री को भेजे जा चुके हैं। आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 40 हजार पोस्टकार्ड लेखन का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान को ओर तेज किया जाएगा। संघ सोरो सूकर क्षेत्र को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराए जाने के लिए संभव संघर्ष करेगा। सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशुु मंदिर, भागीरथी इंटर कालेज, गार्डनर मेमो. स्कूल आदि शिक्षण संस्थाएं भी अभियान में सहभागिता कर रहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें