फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम आपरेटर के घर से चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस आपरेटर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 2.50 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। आपरेटर सदर बाजार की जगदंबा कालोनी में किराए पर रहते हैं। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने जानकारी जुटाई। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आगरा निवासी गोपेश कृष्ण मथुरा में पुलिस के सिटी कंट्रोल रूम में वायरलेस आपरेटर हैं। वह अपने परिवार के साथ थाना सदर बाजार की जगदंबा कालोनी में सुधीर उपाध्याय के यहां किराए पर रहते हैं। एक दिसंबर को वह परिवार के साथ बाहर गए थे। बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर तीन दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी तक पहुंचे। अलमारी में रखी 70 हजार की नकदी और 1.80 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

पड़ोसियों ने वायरलेस आपरेटर को जानकारी दी। घर पहुंचे आपरेटर ने अलमारी देखी तो जेवरात और नकदी चोरी हो चुकी थी। सदर बाजार पुलिस ने जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें